फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   it should be memorable action against khan mubarak

माफिया व गुर्गों पर होगी नजीर देने वाली कार्रवाई

Mon, 20 Jul 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 20 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
उसे 500 किमी दूर जेल में शिफ्ट करने के साथ ही उसकी अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा। अंबेडकरनगर जिले में पहले भी रंगदारी व भूमि विवाद के अलावा हत्या जैसे मामलों में बड़े अपराधियों के संलिप्त होने का मामला सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन


किन्हीं वजहों से लाइन ऑफ एक्शन नहीं तय किया जा सका। अब वीडियो सामने आने के बाद शासन ने कड़ी कार्रवाई की जरूरत महसूस की है।

माना जा रहा है कि अब सूचीबद्घ हिस्ट्रीशीटर खान मुबारक के विरुद्घ नजीर देने वाली कार्रवाई तय की जाएगी। उसे 500 किलोमीटर दूर की जेल में शिफ्ट करने के साथ ही उसके द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्तियों को भी जब्त करने की तैयारी है। हंसवर थाना क्षेत्र के उसके गांव में मुख्य मार्ग पर एक पैतृक घर है, जबकि गांव के अंदर बड़ा आवासीय परिसर है।  
विज्ञापन


पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जिले में उसके नाम पर कितने जगहों पर भूमि का बैनामा लिया गया है। पुलिस खान के साथ चलने वाले गुर्गों के असलहों के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरूकरने की तैयारी में है। पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि कई तरह के प्रयास चल रहे हैं। अभी कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed