फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Is there more discussion about the one with six MLAs or the one with 111

Ambedkar Nagar News: छह एमएलए वाले की ज्यादा चर्चा है या 111 वाले की

Thu, 27 Mar 2025 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 27 Mar 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Is there more discussion about the one with six MLAs or the one with 111
युवा जागरण कार्यक्रम को संबो​धित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर।
अंबेडकरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को शहर के चंद्रशेखर आजाद पार्क में युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी से छह एमएलए हैं, सपा से 111, बसपा से एक और कांग्रेस के दो एमएलए हैं। छह एमएलए वाले की ज्यादा चर्चा है या 111 वाले की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब राजभर बोलता है तो पूरा देश सुनता है, आप लोगों के सहयोग से सुहेलदेव का नाम आज पूरा देश जान रहा है। युवाओं से अपील की पार्टी के लिए एकजुट होकर साथ खड़े हों। पूर्वांचल के साथ पूरे देश में पार्टी का लोहा मनवाना है। आज राजभरों ने बिहार को भी गर्म कर दिया है। अखिलेश यादव के गोशाला वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए गोशालाएं शुरू की गईं। यहां गोवंशों को संरक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed