फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Investigation counter built at the main gate of the district hospital

जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर बनाए जांच काउंटर

Sat, 17 Apr 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Investigation counter built at the main gate of the district hospital
अंबेडकरनगर। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल में एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच का कार्य तेज कर दिया गया। शनिवार को मातृ शिशु विंग से हटाकर अस्पताल के मुख्य गेट के निकट दो अलग-अलग काउंटर बनाकर जांच की गई। ऐसा इसलिए, जिससे कि जांच के लिए आने वालों की भीड़ न एकत्र होने पाए और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन आसानी के साथ कराया जा सके। शनिवार को लगभग 300 नागरिकों की जांच हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग के दो अलग-अलग कक्षों में एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जा रही थी। कुछ दिनों से जब से जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ी है, तब से एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। जांच के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों, मरीजों व उनके तीमारदारों के पहुंचने से सोशल डिस्टेंसिंग का सुचारु रूप से पालन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

जांच के लिए बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने शनिवार से जांच का कार्य मातृ शिशु विंग के कक्ष से हटाकर सीएमओ कार्यालय के बगल और अस्पताल मुख्य गेट के निकट दो अलग-अलग काउंटर स्थापित कर दिए। एक काउंटर पर एंटीजन, जबकि दूसरे पर आरटीपीसीआर की जांच की गई। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए ही दोनों काउंटराें को मुख्य गेट के निकट स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed