फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Interlocking construction began without erecting pillars and laying pipelines

Ambedkar Nagar News: बिना खंभे लगाए और पाइप लाइन बिछाए शुरू हो गया इंटरलॉकिंग का निर्माण

Sat, 08 Nov 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Interlocking construction began without erecting pillars and laying pipelines
नगर पालिका परिषद जलालपुर के पूर्वी साहब तारा वार्ड का हाल।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद जलालपुर के पूर्वी साहब तारा वार्ड नंबर 4 में विकास कार्यों की अनदेखी से स्थानीय जनता परेशान है। दो वर्ष पूर्व नगर सीमा में शामिल किए गए इस विस्तारित क्षेत्र में बिना खंभे लगाए और पाइप लाइन बिछाए इंटरलॉकिंग निर्माण शुरू कर दिया गया है। ऐसे में मोहल्ले के लोग दोबारा सड़क खोदे जाने की आशंका से चिंतित हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन और पोल लगाने के बाद सड़क बननी चाहिए थी। कार्यों की प्राथमिकता उलट दी गई है, जिससे भविष्य में सड़क तोड़नी पड़ेगी और सरकार के लाखों रुपये बर्बाद होंगे।
विज्ञापन

गुलाब नबी ने बताया कि समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मोहम्मद रफीक ने कहा कि पहले पेयजल पाइपलाइन और लटकते विद्युत तारों को दुरुस्त किया जाए, उसके बाद ही इंटरलॉकिंग व सड़क निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद ने बताया कि वार्ड में सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आते, न ही छिड़काव या फॉगिंग कराई जाती है। डस्टबिन खाली न होने से खाली प्लाटों में कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे डेंगू व मलेरिया का खतरा बढ़ गया है।
इंटरलॉकिंग सड़क घरों से दो फीट ऊंची बनाई जा रही है, जिससे बारिश में घरों में पानी घुसने की आशंका है। पुरानी नालियों पर पटिया रखकर नया निर्माण दिखाया जा रहा है।

पाइपलाइन का काम जल निगम विभाग और विद्युत पोल लगाने का कार्य विद्युत विभाग का है। नगर पालिका द्वारा केवल नाली और इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा है।

- अरविंद कुमार, अधिशासी अधिकारी

नगर पालिका परिषद जलालपुर के पूर्वी साहब तारा वार्ड का हाल।

नगर पालिका परिषद जलालपुर के पूर्वी साहब तारा वार्ड का हाल।

नगर पालिका परिषद जलालपुर के पूर्वी साहब तारा वार्ड का हाल।

नगर पालिका परिषद जलालपुर के पूर्वी साहब तारा वार्ड का हाल।

नगर पालिका परिषद जलालपुर के पूर्वी साहब तारा वार्ड का हाल।

नगर पालिका परिषद जलालपुर के पूर्वी साहब तारा वार्ड का हाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed