फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inter-district bike thieves gang busted

अंतर जनपदीय बाइक चोरों के गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 07 Jun 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Inter-district bike thieves gang busted
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार को अंतर जनपदीय बाइक चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 16 बाइक व दो चाकू बरामद किए। पूछताछ में चोरों ने बताया कि गिरोह द्वारा अंबेडकरनगर के अलावा आस पास के कई जिलों से अब तक दर्जनों बाइक की चोरी की गयी है।
विज्ञापन

एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव संयुक्त रूप से टीम के साथ टांडा मया मार्ग पर सेवागंज बैरियर के पास मौजूद थे। इसी दौरान दो अलग अलग बाइक सवार युवक महबूबगंज की तरफ से आते दिखाई पड़े। टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की कोशिश की तो वह भागने का प्रयास करने लगे। इस पर टीम ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान भीटी थाना क्षेत्र के उमरावां निवासी अमित कुमार व भीम प्रकाश के रूप में करायी। बताया कि दोनों बाइक चोरी की है। पुलिस टीम द्वारा सख्ती से की गयी पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों ने कई अन्य बाइक चोरी की घटनाओं में भी अपनी हिस्सेदारी भी स्वीकारी। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर महुआरी पुल के पास एक खंडहर पड़े स्कूल भवन की तलाशी में चोरी की 14 बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि गिरोह द्वारा अंबेडकरनगर के अलावा सुल्तानपुर, अयोध्या, लखनऊ, बस्ती, आजमगढ़ आदि जनपदों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेजने के साथ ही उनके बाकी साथियों की धरपकड़ को भी पुलिस टीमें लगायी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed