{"_id":"6258657fd4f0e15f7a27cd62","slug":"intelligence-exam-topper-shraddha-honored-ambedkar-nagar-news-lko6261537107","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटेलीजेंस परीक्षा की टॉपर श्रद्धा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटेलीजेंस परीक्षा की टॉपर श्रद्धा सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। प्रतिभाएं किसी परिचय का मोहताज नहीं होतीं। वे जहां होती हैं, वहां अपनी प्रतिभा रूपी चमक से सभी को आलोकित करती रहती हैं। यह विचार एमबीएमएम स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में इंटेलीजेंस परीक्षा की टॉपर श्रद्धा विश्वकर्मा को सम्मानित करते हुए डीआईओएस ने व्यक्त किए। कहा कि जीवन में यदि लक्ष्य स्पष्ट है तो वहां तक पहुंचने में कोई बाधा आड़े नहीं आ सकती।
डीआईओएस ने कहा कि श्रद्धा ने इंटेलीजेंस परीक्षा में पूरे भारत में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर न सिर्फ जिले का मान बढ़ाया है वरन अपनी प्रतिभा को भी दर्शाया है। श्रद्धा की इस सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेेगी। बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षकों को पूरी तत्परता से काम करना होगा। विद्यालय से जुड़े केपी सिंह ने कहा कि श्रद्धा ने यह साबित कर दिया है कि यदि कुछ नया करने की इच्छा है तो कोई भी आड़े नहीं आ सकता है। डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र ने कहा कि श्रद्धा ने मिसाल कायम की है।
इससे पहले डीआईओएस ने श्रद्धा को 10 हजार का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उत्साह बढ़ाया। गौरतलब है कि बीते दिनों आयोजित इंटेलीजेंस परीक्षा में एमबीएमएम की छात्रा श्रद्धा ने भी प्रतिभाग किया था। इस बीच परीक्षा परिणाम में घोषित हुआ। श्रद्धा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च अंक प्राप्त किया। समारोह में धीरेंद्र यादव, मित्रसेन वर्मा, सुरेंद्र देव पांडेय, डॉ. दूधनाथ यादव, सूर्यनाथ यादव व डॉ. सीके विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।