Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Instead of solving the issue, the PM report is complicating it

Ambedkar Nagar News: मामला सुलझाने के बजाय उलझा रही पीएम रिपोर्ट

Tue, 20 May 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 20 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Instead of solving the issue, the PM report is complicating it
अंबेडकरनगर। मर्डर मिस्ट्री, खुदकुशी व हादसोंं की गुत्थी सुलझाकर आरोपी को जेल भिजवाने में अहम मानी जाने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही अब उंगलियां उठने लगी है। पुलिस की दखलंदाजी के बाद जब पुरानी रिपोर्ट को दोबारा चिकित्सकों का पैनल जांच कर रहा है तो दोनों में भिन्नता पाई जा रही है।
विज्ञापन

इससे जाहिर हो रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले चिकित्सक अपराधियों को जेल पहुंचाने में पुलिस के मददगार के बजाए गलत रिपोर्ट बनाकर चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर दो बहुचर्चित मामलों में गलत रिपोर्ट तैयार करना पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टरों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। चर्चा यह भी है कि चुनिंदा मामलों को छोड़ दिया जाए तो डॉक्टरों पूरी तरह से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बताए अनुसार ही रिपोर्ट तैयार करते हैं।
विज्ञापन

----
पहली जांच में नहीं पता चला मौत का कारण, दूसरी में निकला हैंगिंग
कटका के सिंघोरिया दुल्हूपुर कला निवासी रूबी (22) तीन वर्षों से कृष्णा पाली क्लीनिक में स्टाफ नर्स के तौर पर काम कर रही थी। नौ मई की सुबह 10 बजे क्लीनिक के दूसरे कमरे को जाने वाले जीने के ऊपर लगे टिनशेड के पाइप में दुपट्टा के फंदे के सहारे शव लटकता मिला था। मृतक के पिता मुन्नालाल ने बेटी की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम हाउस में रूबी का पोस्टमार्टम जिस चिकित्सक ने किया उसने रिपोर्ट में मौत का कोई कारण ही नहीं दर्शाया और विसरा सुरक्षित कर दिया। रिपोर्ट पर संदेह हुआ तो सीओ जलालपुर अनूप सिंह ने रिपोर्ट पर सवाल खड़ा कर दिया। इसके बाद सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने अपनी निगरानी में चिकित्सकों के पैनल से दोबारा जांच कराई तो रूबी की मौत का कारण हैंगिंग निकल आया। अगर विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जाता तो पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पहली रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या, दूसरी में हुई हैंगिंग की पुष्टि
जलालपुर क्षेत्र के निजी विद्यालय के शिक्षक की दो सगी बेटियों के शव 17 मई की शाम कमरे के भीतर पंखे के हुक से बंधे रस्सी के फंदे से लटकते मिले थे। पिता के मुताबिक वह सुबह विद्यालय चले गए थे। घर पर पत्नी और उनकी मां और चार वर्ष का बेटा था। दोपहर में लौटने पर घर में बेटियों को न देख पत्नी से बेटियों के बारे में पूछा तो पत्नी ने छत पर होने की बात बताई थी। वहां दोनों किसी से मोबाइल पर बात करती मिली थीं।
पिता ने उनके पास से मोबाइल बरामद किया था। इस पर दोनों को फटकार लगाई थी। पिता के मुताबिक इसी से आहत होकर दोनोंं ने अपनी जान दे दी। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने जब दोनों का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में बड़ी बहन की मौत गला दबाने और छोटी बहन की हैंगिंग से मौत बताई गई। इस पर पुलिस ने जब सवाल खड़े किए तो चिकित्सकों के पैनल की जांच में मौत का कारण हैंगिंग निकला है।
----
वर्जन-
दोनों मामलों में हुई दोबारा जांच
दो सगी बहनों की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ी बहन की मौत गला दबाने से, जबकि छाेटी की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया था। दोबारा चिकित्सकों के पैनल से जांच होने पर दोनोंं की मौत हैंगिंग बताई गई है। रूबी हत्याकांड में पहली रिपोर्ट में चिकित्सकों ने रिपोर्ट में मौत का कोई कारण अंकित नहीं किया था। इस पर सवाल उठाने के बाद जब सीएमओ ने दोबारा चिकित्सकों के पैनल से रिपोर्ट की जांच कराई तो मौत का कारण हैंगिंग दर्शाया गया था।

- अनूप सिंह, सीओ जलालपुर
वर्जन-



दोबारा कराया जाएगा प्रशिक्षण

पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दोबारा जांच कराने के लिए पुलिस विभाग ने कहा था। चिकित्सकों के पैनल से दोबारा जांच कराने में मौत के कारणों का पता लगाया गया और रिपोर्ट दी गई है। जिला अस्पताल व अन्य अस्पतालों में तैनात सभी चिकित्सकों की राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज में दोबारा मेडिकल लीगल प्रशिक्षण कराया जाएगा।



- डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed