फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Install CCTV monitors outside girls hostel

Ambedkar Nagar News: गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लगाएं सीसीटीवी के मॉनिटर

Tue, 10 Jun 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Install CCTV monitors outside girls hostel
 मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा। संवाद
अंबेडकरनगर। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मंगलवार को महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मंथन हुआ और सभी विभागाध्यक्षों से आवश्यकताओं के प्रस्ताव भी मांगे गए।
विज्ञापन

सबसे पहले प्रमुख सचिव ने एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। यहां कक्षाओं के साथ सीसीटीवी की जांच की। हॉस्पिटल ब्लॉक में इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं, इमरजेंसी आईसीयू की भी जांच की। मरीजों से बात कर उनका हाल और इलाज व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था के बारे में भी पूछताछ की। शुगर वाले मरीजों को अलग से भोजन मुहैया कराने के लिए निर्देश दिए। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एनआईसीयू, रेडियोलॉजी विभाग में एमआरआई, सीटी स्कैन जांच कक्षों की मशीनों का रखरखाव और अन्य व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान बताया गया कि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से समस्या आ रही है। इस पर प्रमुख सचिव ने जल्द तैनाती सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। वार्ड नंबर एक व दो का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों के मॉनिटर बाहर लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि गार्ड निगरानी कर सकें। साथ ही वार्डेन के मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरों को की फुटेज देखने की व्यवस्था करने को कहा। हर विभागाध्यक्षों को उनके विभाग की सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखने की व्यवस्था की जाए। यहां मेस में बच्चों के सापेक्ष सीटें कम मिलने पर उन्हें बढ़ाने के निर्देश दिए। दो सीसीटीवी खराब मिलने पर उन्हें ठीक कराने को कहा।


जूनियर बॉयज हॉस्टल के परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद प्रशासनिक भवन पहुंचकर सभागार में विभागवार समीक्षा की। इस दौरान विभागों में आवश्यकताओं, स्टाफ की कमी, दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव, सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल, उप प्रधानाचार्य डॉ. उमेश कुमार, डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजय सिंह, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. निहारिका समेत तमाम स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed