फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inspector and head constable suspended, preliminary inquiry ordered

Ambedkar Nagar News: दरोगा और मुख्य आरक्षी सस्पेंड, प्रारंभिक जांच के आदेश

Mon, 03 Feb 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 03 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Inspector and head constable suspended, preliminary inquiry ordered
अंबेडकरनगर। युवक को थाने पर लाकर समझौता कराने और अभद्रता किए जाने के मामले में बेवाना थाने में तैनात दरोगा और मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बेवाना थाना क्षेत्र के हरदोपुर गांव निवासी श्याम सिंह की शिकायत पर 27 जनवरी को दरोगा आनंद प्रकाश श्रीवास्तव व मुख्य आरक्षी इफ्तिखार खान ने समसपुर दियरा निवासी मित्रसेन को थाने ले आए। मामले में सुलह कराने का दबाव बनाया। साथ ही मुख्य आरक्षी ने मित्रसेन के साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसपी से की थी। एसपी ने इसकी जांच थाना प्रभारी बेवाना को सौंपी थी। एसपी केशव कुमार के मुताबिक दरोगा व सिपाही ने मित्रसेन को पकड़कर थाने पर लो की सूचना थाना प्रभारी को नहीं दी थी। साथ ही अभद्रता भी की। ऐसे में दरोगा व मुख्य आरक्षी को निलंबित किया गया है। साथ ही प्रारंभिक जांच भी कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद दरोगा व सिपाही के खिलाफ अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। इन पुलिस कर्मियों ने शस्त्र रखने के मामले में पैसा लेकर दो युवकों को छोड़ दिया था। एसपी केशव कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ मिली शिकायत की जांच कराई गई। सीओ और एसओ की रिपोर्ट में शिकायत सही मिली, उसी आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed