फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inspector and constable line present in recovery from JCB operators

Ambedkar Nagar News: जेसीबी संचालकों से वसूली में दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 06 Jun 2024 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Inspector and constable line present in recovery from JCB operators
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। प्रशासन चुनाव में व्यस्त था तो पुलिसकर्मी जेसीबी संचालकों से अवैध उगाही करने में जुट गए। कई संचालकों की शिकायत का अधिकारियों ने संज्ञान ले लिया। मतदान और मतगणना बीतते ही अब ऐसी शिकायत पर एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कड़ा रुख अपनाते हुए इब्राहिमपुर थाने के एक दरोगा व हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिसकर्मियों की मनमानी कई क्षेत्रों में बढ़ने के मामले सामने आए थे। इक्का दुक्का जगहों से शिकायत मिलने पर डांट फटकार कर सुधार करा दिया गया। हालांकि इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र से बीते दिनों ही यह शिकायत आई कि मिट्टी आदि के काम में लगी जेसीबी के संचालकों को परेशान किया जा रहा है। मशीनों को पकड़ लिया जाता है और लंबी उगाही की कोशिश होती है।
विज्ञापन

टांडा सीओ शुभम कुमार ने पूरे प्रकरण से एसपी को अवगत कराया। एसपी ने उन्हें जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। यह रिपोर्ट आते ही मतगणना के बाद अब एसपी डॉ. कौस्तुभ ने इब्राहिमपुर थाने के दरोगा अनिल सिंह जबकि हेड कांस्टेबल विजय गुप्त को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू करा दी। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को बृहस्पतिवार को वायरलेस संदेश देकर कहा कि इस तरह की कोई भी हरकत सामने आई तो थाना प्रभारियों की भी जवाबदेही तय होगी। उनके क्षेत्र में यदि कोई सिपाही या दरोगा ऐसी हरकत कर रहा है तो सभी थाना प्रभारी इसकी रिपोर्ट भेजेंगे। ऐसा न होने पर उनकी भी संलिप्तता मान ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed