फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   inspection of schools found many fault

आश्रम पद्घति विद्यालय के निरीक्षण में मिली खामियां

Tue, 26 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
inspection of schools found many fault
बन्नू स्कूल - फोटो : amar ujala

राजकीय आश्रम पद्घति बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआई कला के निरीक्षण के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी को मंगलवार को काफी खामियां नजर आईं। विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों की मनमानी की भी बात सामने आयी। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। राजकीय आश्रम पद्घति बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआईकला की शिकायत मिलने पर डीएम विवेक ने जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह को जांच के लिए निर्देशित किया था। मंगलवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


विद्यालय में साफ सफाई के अलावा कई अन्य तरह की खामियां सामने आयीं। पेयजल व्यवस्था भी विद्यालय की ठीक नहीं मिली। छात्राओं के कमरे की साफ सफाई को लेकर मनमानी सामने आयी। भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान युवा कल्याण अधिकारी ने पाया कि विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी अपने उत्तरदायित्वों को ठीक से नहीं निभा रहे हैं। इस पर जांच अधिकारी ने अधीक्षिका सूर्यमुखी को व्यवस्था में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया। बाद में उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed