फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inspection of banks

पुलिस ने बैंक शाखाओं में चलाया जांच अभियान

Mon, 02 Mar 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Inspection of banks
अंबेडकरनगर। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस टीम ने व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया। बैंक शाखाओं व सार्वजनिक स्थानों पर चले जांच अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आम नागरिकों व उपभोक्ताओं को आवश्यक सुझाव भी दिया। बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, और उन्हें चालू हालत में रखा जाए। उपभोक्ताओं को भी सलाह दी गई कि अपरिचित व्यक्तियों से कोई सलाह न लें।
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार नवागत थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने सोमवार को विभिन्न बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया। बैंक कर्मचारियों को आवश्यक सुझाव देने के साथ ही सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहने की सलाह दी। एचडीएफसी बैंक शाखा बहरामपुर, यूनियन बैंक रामनगर महुवर, बैंक ऑफ बड़ौदा रामनगर, भारतीय स्टेट बैंक आलापुर आदि शाखाओं का निरीक्षण किया। शाखाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की। बैंक शाखा में मिले उपभोक्ताओं को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष रामलखन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निरीक्षण अभियान चलाया। स्टेट बैंक राजेसुल्तानपुर, बैंक ऑफ बड़ौदा राजेसुल्तानपुर, बैंक ऑफ बड़ौदा तेंदुआईकला, पदुमपुर, पीएनबी गढ़वल बैंक शाखा का निरीक्षण किया। शाखा में प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। कहा कि बैंक के अंदर उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाए, जिनका कार्य हो। परिसर के अंदर यदि कोई बगैर काम के घूम रहा हो तो उनसे आवश्यक पूछताछ की जाए। उपभोक्ताओं को सलाह दी कि यदि कोई असुविधा महसूस हो तो तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाल प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर व आस पास के क्षेत्रों में संचालित बैंक शाखाओं व सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। टीम ने स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी बैंक शाखा पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा की जानकारी ली। बैंकों में मौजूद उपभोक्ताओं से भी पूछताछ की। जिले के अन्य थानों की पुलिस टीम ने विभिन्न बैंक शाखाओं व सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। उपभोक्ताओं व नागरिकों को सतर्क रहने व संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस को सूचित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed