फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   inspection

कार्यालय के निरीक्षण में लापरवाही पर एसडीएम ने लगाई फटकार

Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
inspection
भीटी। एसडीएम ने बीते दिन भीटी तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यों की प्रगति, राजस्व वसूली समेत तहसील परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर मिली कई खामियों को देख उन्होंने कर्मचारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया। कहा कि तहसील के कार्यों को समय रहते निपटा लिया जाय। फरियादियों को हर हाल में समय से न्याय मिल सके, इस पर सभी को संवेदनशील होने की जरूरत है।
विज्ञापन

एसडीएम भीटी अनिल कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, राजस्व वसूली के अलावा नजारत अनुभाग, मालखाना, रजिस्ट्रार कानूनगो सेक्शन, फौजदारी अहलमद, तहसील दिवस पर आने वाले अभिलेखों तथा अभिलेखागार समेत कई अन्य पटलों पर पहुंचकर गहन जायजा लिया। इस दौरान भूलेख, पट्टा व संग्रह विभाग के कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वहीं अपूर्ण अभिलेख व लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में कमी पाए जाने पर रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं वरिष्ठ लिपिक लालचंद तथा नाजिर बब्बन वर्मा की जमकर क्लास लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की कार्यशैली को दोहराया गया तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को शासन की मंशा के अनुसार कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरियादियों को समय रहते हर हाल में न्याय मिल सके, इस पर सभी को फोकस करना होगा। इसके अलावा तहसील के विभिन्न कार्यों में तेजी लाते हुए लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण कर लिया जाए। आगामी निरीक्षण में यदि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि सभी पटल सहायकों को निर्धारित अवधि में अपने कार्यालयों में बैठने व कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर तहसीलदार गौरव सिंह व नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed