फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   innocent dead from Snakebite

सर्पदंश से मासूम ने तोड़ा दम

Mon, 11 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 11 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
innocent dead from Snakebite
सांप - फोटो : Amar Ujala

स्थानीय थाना क्षेत्र के सतरही गांव निवासी राजितराम के तीन वर्षीय पुत्र शिवराज को घर के सामने खेलते समय सांप ने डस लिया। बसखारी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। उधर, जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव ने निजी चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कहा कि यदि सही ढंग से उपचार किया गया होता तो बच्चे की जान बच सकती थी। थाना क्षेत्र के सतरही गांव निवासी राजितराम का तीन वर्षीय पुत्र शिवराज रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वह जोर से रोने लगा।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसके पास से सांप जाते देखा तो वे सन्न रह गए। उसके हाथ से खून भी निकल रहा था। आनन-फानन में उसे लेकर बसखारी के एक निजी अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि वहां उपचार के दौरान ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। इससे परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सर्पदंश या फिर अन्य किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो वे तत्काल रामनगर सीएचसी में संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed