फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Injured youth killed in treatment

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 28 May 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Injured youth killed in treatment
भीटी। थाना क्षेत्र के थरिया कला गांव के मजरे बेलहवा में बीते शुक्रवार को भूखंड पर कब्जेदारी को लेकर हुई मारपीट के मामले में घायल हुए एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव स्थित आबादी के एक भूखंड पर देवनारायन व अमरनाथ के बीच विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि इसका एक वाद न्यायालय में लंबित है। इसी भूखंड पर अमरनाथ पक्ष द्वारा गत शुक्रवार को छप्पर रखकर कब्जा किया जा रहा था। दूसरे पक्ष के सगे भाइयों रोहित व मोहित ने पहुंचकर विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार, लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे दोनों भाई बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। हल्ला गुहार पर परिवारीजन बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने हमलाकर उन्हें भी घायल कर दिया। मारपीट में
विज्ञापन

रोहित, मोहित के अलावा रूपा, अरुंधती, सुशीला व अनिल समेत आठ लोग घायल हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को भीटी सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया था। जहां रोहित व मोहित की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल व बाद में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रोहित के चाचा श्रीनरायन की तहरीर पर अमरनाथ, सनी, ओमनाथ, शिवानी व अमरनाथ की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला, बलबा आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच रोहित की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। निरीक्षक दयाशंकर मित्रा ने बताया कि मारपीट की धाराओं में दर्ज रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। एक आरोपी सनी को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed