{"_id":"77eb322b6f7818e32fefee3e064d219e","slug":"injured-teen-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल किशोर की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका इलाज लखनऊ टॉमा सेंटर में चल रहा था। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस अब तक मामले में प्राथमिकी दर्ज दर्ज नहीं कर सकी है, जबकि घटना में घायल एक अन्य युवक हालत गंभीर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि गत तीन अक्तूबर को विजय श्रीवास्तव पुत्र रमापति बाइक से बनगांव रोड से अकबरपुर आ रहा था। रास्ते में गांव का एक किशोर विद्यांशु (14) पुत्र विनीत कुमार भी मिल गया, और वह उसकी बाइक पर बैठ गया। शुक्लहिया गांव के पास एक अन्य बाइक उसकी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
इससे विजय व विद्यांशु को गंभीर चोटें आ गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से विद्यांशु की हालत नाजुक होने पर टॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उसकी इलाज के दौरान शुक्रवार मौत हो गई, जबकि विजय अभी जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। परिवारीजनों ने बाइक नंबर के आधार पर अकबरपुर थाने में तहरीर दी, परन्तु पुलिस ने अब तक घटना की प्राथमिकी नहीं दर्ज की है।