फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Information on the use of Nano Urea-DAP was given to farmers

Ambedkar Nagar News: किसानों को दी गई नैनो यूरिया-डीएपी के प्रयोग की जानकारी

Wed, 10 Sep 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 10 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Information on the use of Nano Urea-DAP was given to farmers
भीटी (अंबेडकरनगर)। विकास खंड स्तरीय नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को बी पैक्स समिति पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरविन्द दूबे ने की। इस दौरान इफको के प्रबंधक डॉ. देवी प्रसाद ने किसानों को संबोधित करते हुए नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के बारे में बताया। इफको एमसी उपेंद्र वर्मा ने इफको से संबंधित उर्वरक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी तरल का बीज उपचार पांच मिली लीटर प्रति किलोग्राम बीज की दर से प्रयोग करने पर उत्पादन अच्छा होता है। इसके साथ ही मृदा के स्वास्थ्य में सुधार, जल एवं वायु प्रदूषण में कमी, फसल के उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि, प्रारंभिक उर्वरकों के प्रयोग में कमी एवं अन्य तरल कृषि उत्पादकों के साथ छिड़काव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अंशुल शर्मा, नीरज त्रिपाठी, संतोष यादव, अशोक वर्मा, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed