फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Independene Day

आज शान से लहराएगा तिरंगा, दी जाएगी सलामी

Thu, 15 Aug 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Independene Day
अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को जिलेभर में तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिला मुख्यालय पर सुबह प्रभातफेरी निकलेगी, जिसमें जिलाधिकारी के साथ ही अन्य जिलास्तरीय अधिकारी व गणमान्य लोग शामिल होंगे। हालांकि, बुधवार से ही पूरा जिला आजादी के जश्न के जुनून से सराबोर नजर आया। जगह-जगह सजी तिरंगे, कैप की दुकानों पर खूब भीड़ दिखी। खासतौर से बच्चों व युवाओं में खूब उत्साह दिखा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं। न सिर्फ सरकारी भवनों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था बल्कि अभियान चलाकर विशेष साफ सफाई अभियान भी चला। एडीएम अमरनाथ रॉय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन गुरुवार को सुबह अकबरपुर नगर स्थित गांधी आश्रम से प्रभातफेरी निकलेगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में निकलने वाली प्रभातफेरी से पहले गांधी आश्रम स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद निकली प्रभातफेरी पुराने तहसील तिराहा, फौव्वारा तिराहा से होते हुए शहजादपुर चौक पहुंचेगी। यहां डॉ. राममनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपार्चन किया जाए। इसके बाद गांधी आश्रम वापस पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट में डीएम, विकास भवन में सीडीओ, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण होगा। सुबह 10 बजे हवाईपट्टी पर क्रॉसकंट्री का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पर्व के मौके पर विद्यालयों में भी झंडारोहण के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। एक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए एक दिन पहले ही जिले की विभिन्न बाजारों में सजी तिरंगे की दुकानों पर पहुंचकर बच्चों व युवाओं ने बढ़ चढ़कर खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed