{"_id":"6116b3378ebc3ee06f423f52","slug":"in-the-presence-of-the-tehsildar-the-sandstone-work-was-completed-ambedkar-nagar-news-lko5912430178","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार की मौजूदगी में खड़ंजा कार्य हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार की मौजूदगी में खड़ंजा कार्य हुआ पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ। भीटी विकासखंड अंतर्गत मुकुंदीपुर गांव में अधूरा खड़ंजा निर्माण कार्य शुक्रवार को भीटी तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव व पुलिस बल की मौजूदगी में पूरा हुआ। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकारी कार्य में किसी तरह की बाधा पहुंचाई गई तो संबंधित के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधूरा खड़ंजा कार्य पूरा हो जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई।
ग्राम पंचायत मुकुंदीपुर में करीब एक माह पूर्व पक्की सड़क से गांव निवासी सरवन सिंह के घर तक खड़ंजा लगाने का कार्य शुरू हुआ था। बताया जाता है कि आधा कार्य हुआ था कि कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा जबरन खड़ंजा कार्य को रोक दिया गया। खड़ंजा कार्य को पूरा कराने के लिए बीते दिनों ग्राम प्रधान संयोगिता सिंह ने एसडीएम भीटी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा गया कि कुछ दंबग किस्म के लोगों द्वारा गांव में लग रहे खड़ंजा कार्य को रोक दिया है। इसे लेकर अप्रिय स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ऐेसे में सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया जाए।
एसडीएम संतोष ओझा ने तहसीलदार भीटी ज्ञानेंद्र यादव को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। इस बीच शुक्रवार को तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव महरुआ थानाध्यक्ष विवेक वर्मा व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे अपनी मौजूदगी में अधूरे पड़े खड़ंजा कार्य को पूरा कराया। ग्राम प्रधान संयोगिता सिंह ने कहा कि तहसीलदार व पुलिस बल की मौजूदगी में खड़ंजा कार्य पूूरा हो गया है।