फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In many villages, wheat crops burned to ashes in the fire

Ambedkar Nagar News: कई गांवों में आग से गेहूं की फसलें जलकर राख

Wed, 22 Apr 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
In many villages, wheat crops burned to ashes in the fire
 हंसवर के मोहम्मदपुर मुसलमान गांव के जंगल में लगी आग के बाद जलती आग। संवाद
अंबेडकरनगर। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। महरूआ, कटेहरी, इब्राहिमपुर और हंसवर क्षेत्र के कई गांवों में आग लगने की घटनाओं में करीब 14 बीघा गेहूं की खड़ी और कटी हुई फसल जल गई। साथ ही 18 बीघा अवशेष राख हो गया। इसके अलावा गृहस्थी, ट्यूबवेल का इंजन, पंखा, आम के पेड़ और बांस की कोठियां भी जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

महरूआ के हुसैनपुर गांव के बाग से दोपहर करीब 12:30 बजे आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। देखते ही देखते आग ने झाड़ियों और पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसकी लपटें 10 फीट तक ऊंची उठ रही थीं। आग के इस भयानक रूप को देखकर ग्रामीण अपने घरों और खेतों को बचाने के लिए बाग की ओर दौड़ पड़े। करीब 15 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू कीए लेकिन दमकल वाहन का पानी खत्म हो गया। पानी भरकर दोबारा आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। शाम चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस घटना में छह किसानों की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

कटेहरी संवाद के अनुसार अहिरौली के जगदरा में बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब खेतों में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। अजय कुमार का पांच बिस्वा, श्रीकांत का 10 बिस्वा गेहूं का अवशेष जल गया। आग की चिंगारियां हाथपकड़ और फत्तेपुर गांवों तक फैल गईं। इन तीनों गांवों में कुल मिलाकर करीब 10 बीघा गेहूं की फसल और 18 बीघा गेहूं के अवशेष जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंसवर संवाद के अनुसार मोहम्मदपुर मुसलमान गांव में बुधवार दोपहर एक बजे के करीब बाग में आग लग गई। तेज हवा के झोंकों के कारण आग और भड़क गई और उसकी लपटें 100 मीटर तक पहुंच गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझने से पहले दल सिंगार के ट्यूबवेल में रखा इंजन व पंखा, आम के तीन पेड़ और बांस की तीन कोठियां जलकर राख हो गईं। घटना के दौरान दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।

आग में आशियाना और सामान जला
केदारनगर। इब्राहिमपुर क्षेत्र के अमीनपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से सतीराम की झोपड़ी में आग लग गई। आग में पूरा आशियाना और सामान जलकर राख हो गया। सतीराम के भाई बनवारी की शादी आगामी एक मई को तय थी, जिसके लिए परिवार पिछले कुछ समय से तैयारियों में जुटा हथा। उन्होंने शादी के लिए नए कपड़े, जेवर और अन्य आवश्यक सामान की खरीदारी भी कर ली थी। अचानक लगी आग ने सब कुछ पल भर में जलाकर राख कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article