{"_id":"96c6f5e9a1b5e3fe2ef4d4d31d361b88","slug":"in-celebration-of-the-victory-was-beaten-9-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की जश्न में हुई मारपीट, 9 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की जश्न में हुई मारपीट, 9 का चालान
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद में हंसवर पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को रविवार की रात गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की आशंका की धारा के तहत चालान किया है। वहां से दोनों पक्षों की जमानत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात थाना हंसवर क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव में प्रधानी का चुनाव जीते रामनयन सिंह पक्ष के लोग गांव में डीजे पर गाना बज रहे थे। इसी बात को लेकर हारे प्रत्याशी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ भीम सिंह और उनके समर्थकों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय चालान भेजा गया। उपजिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेल भेजने की बात कही, लेकिन दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में सुलह कर लिया।
विज्ञापन
जिस पर दोनों पक्षों के लोगों को भारी जमानत मुचलके पर में पाबंद करते हुए रिहा कर दिया। थानाध्यक्ष हंसवर मोहम्मद तनवीर खान ने बताया कि चालान किया गया था। बाद में न्यायालय से जमानत मिल गई।