Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In Ambedkarnagar, the saffron-clad figures from Ayodhya... will take charge.

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर में अयोध्या के भगवाधारी... संभालेंगे जिम्मेदारी

Fri, 13 Nov 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
In Ambedkarnagar, the saffron-clad figures from Ayodhya... will take charge.
अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अंबेडकरनगर में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने यहां की पांचों विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि सभी प्रभारी रामनगरी अयोध्या के रहने वाले हैं। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर की गई इन नियुक्तियों के जरिये पार्टी ने जिले में संगठन को नई गति देने की तैयारी की है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रकोष्ठ सह संयोजक व प्रदेश कार्य समिति सदस्य डाॅ. मिथिलेश त्रिपाठी के मुताबिक, कटेहरी विधानसभा की जिम्मेदारी रघुनंदन चौरसिया, टांडा की शोभनाथ वर्मा, आलापुर सुरक्षित की बसंती सिंह, जलालपुर की गिरीश कुमार पांडेय और अकबरपुर की जिम्मेदारी कमला शंकर पांडेय को सौंपी गई है। पांचों प्रभारियों का अयोध्या की राजनीति और भाजपा संगठन में सक्रिय अनुभव रहा है।
विज्ञापन

रघुनंदन चौरसिया संगठन के पुराने चेहरों में गिने जाते हैं। जून 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य नामित किया था। वह 10वीं बार प्रदेश कार्य समिति में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभनाथ वर्मा अयोध्या जिले में भाजपा की चुनावी गतिविधियों में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें बीकापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था। इसी तरह कमला शंकर पांडेय को रुदौली विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दोनों को चुनावी संगठन और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय का अनुभव है।
गिरीश कुमार पांडेय डिंपुल भी अयोध्या में भाजपा के सक्रिय नेताओं में शामिल हैं। हाल ही में उन्हें जलालपुर नगर का प्रभारी बनाया गया था। 25 अक्तूबर को जलालपुर में उनके प्रथम आगमन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया था।
महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं बसंती सिंह
अयाेध्या की बसंती सिंह महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। 2018 से अब तक अंबेडकरनगर में जितने भी चुनाव हुए, उसमें उन्हें महिला मोर्चा का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई। वह जिले में लगातार सक्रिय रहती हैं।

अयोध्या जाएंगे मनाेज, दिनेश और राजेश
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र को अयोध्या की गोसाईगंज, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय को मिल्कीपुर और वरिष्ठ नेता राजेश सिंह को अयोध्या विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed