{"_id":"5d5456c18ebc3e6cc17cc229","slug":"illness-ambedkar-nagar-news-lko476354022","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, पांच नए मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, पांच नए मरीज भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम समेत पांच और डायरिया के शिकार, एक गंभीर
- सभी का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
फोटो 16
माई सिटी रिपोर्टर
अंबेडकरनगर। मौसम में हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव के बीच जिले में डायरिया का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक मासूम समेत पांच मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, भीटी थाना क्षेत्र के बस्तीपुर निवासी सिराजुद्दीन (20) पुत्र बदरुद्दीन मंगलवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। उल्टी-दस्त के बीच उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। तबीयत में सुधार न होने पर बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी मेवालाल का 6 वर्षीय पुत्र अंशू मंगलवार रात डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ निवासी शहरुन्निशा (55) पत्नी कासिम को घरवालों ने बुधवार सुबह उल्टी-दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर निवासी नीलम (50) पत्नी राजेंद्र को मंगलवार देर शाम उल्टी-दस्त होने लगा। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी रामबचन (28) पुत्र रामकिशोर को घरवालों ने उल्टी दस्त के बीच बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।