फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Illegal slatter house demolished

गंजा में बना अवैध स्लाटर हाउस ढहाया

Tue, 13 Oct 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal slatter house demolished
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने लाखों की लागत से बने अवैध स्लाटर हाउस को मंगलवार को ढहा दिया। जेसीबी के साथ पुलिस अधिकारियों ने निर्माण को जमींदोज कर दिया। अभियान का नेतृत्व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुद किया। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि पशु वध के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गंजा गांव में बने अवैध स्लाटर हाउस पर लगभग तीन माह पूर्व अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने छापामारी की थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वह सन्न रह गई थी। वहां से लगभग एक हजार क्विंतल वध प्रतिबंधित पशु मांस बरामद हुआ था।
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य फरार होने में सफल हो गए थे। पशु वध करने वाले कई औजार भी मौके से बरामद हुए थे। इसके बाद से ही पुलिस प्रशासन अवैध स्लाटर हाउस को ध्वस्त करने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भारी पुलिस बल के साथ गंजा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने अवैध स्लाटर हाउस को ढहाने के अभियान को अपनी मौजूदगी में शुरू कराया। इसके बाद एएसपी अवनीश कुमार मिश्र, एसडीएम मोईनुल इस्लाम व सीओ नवीन सिंह की देखरेख में जेसीबी द्वारा अवैध ढंग से निर्मित स्लाटर हाउस को ढहाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

किसी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए स्लाटर हाउस को पुलिस कर्मियों ने घेर रखा था। कुछ ही देर में समूचे स्लाटर हाउस को जमींदोज कर दिया गया। स्लाटर हाउस को ध्वस्त करने के बाद पुलिस टीम वापस लौट गई। इस बीच पुलिस टीम द्वारा स्लाटर हाउस ढहाने के दौरान आसपास के ग्रामीण तमाशबीन बने रहे।
स्लाटर हाउस को ढहा दिया गया है। वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस का कारोबार करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
- आलोक प्रियदर्शी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed