फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   illegal liquor

Ambedkar Nagar News: अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

Thu, 13 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 13 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ क्षेत्र की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष से मिलकर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को बुला लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 13 में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। मोहल्ले के लोग शराब पीने आदी हो रहे है। अपनी गाढ़ी कमाई को बर्बाद करने के साथ कई परिवारों में कलह भी उत्पन्न हो रही है। इसका नकारात्मक असर बच्चों पर पड़ता है। विरोध करने पर शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोग धमकाते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के साथ ही इसकी आपूर्ति करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि कड़ी कार्रवाई से ही इस कारोबार पर अंकुश लग सकेगा। महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्त ने पुलिस को बुला लिया। बसखारी थाना प्रभारी जेपी सिंह कुछ देर में पुलिस कर्मियों के साथ नगर पंचायत दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। कहा कि अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी महिलाओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि नशा निषेध को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed