फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If you want to call the police on the spot, then get petrol poured.

पुलिस को मौके पर बुलाना है तो पेट्रोल डलवाइये

Sat, 28 May 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
If you want to call the police on the spot, then get petrol poured.
अंबेडकरनगर। किसी घटना-दुर्घटना की सिर्फ शिकायत करना ही काफी नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि जांच के लिए पुलिस मौके पर आए तो सिपाही को पेट्रोल का पैसा भी देना होगा। इस पेट्रोल की कीमत भी सामान्य पेट्रोल की तुलना में पांच गुना से भी ज्यादा है। जिले के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ निवासी रामअवतार गुप्ता ने थाने में तैनात पुलिसकर्मी पवन चतुर्वेदी की शिकायत एसपी आलोक प्रियदर्शी से की है। इसमें कहा गया है कि उनके घर पर एक विशाल पेड़ लटक गया है। लगातार आंधी तूफान आने के चलते कई बार पड़ोसी से झुक गई डाल को काटने का अनुरोध किया गया, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। यह लोग पंचायत की बात भी नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर गुरुवार को थाने जाकर उन्होंने एसओ से शिकायत की। एसओ ने मामला सिपाही को सौंपते हुए बाकायदा थाने से रिसीविंग भी उपलब्ध करा दी। शाम को सिपाही पवन चतुर्वेदी ने रामअवतार को सैदापुर पुलिस चौकी बुलाया। जहां से रोशनगाढ़ की दूरी बमुश्किल एक किमी. है। शिकायत में कहा गया कि सिपाही ने मौके पर जाने के लिए पेट्रोल की डिमांड की। एक किमी. की दूरी तय करने के लिए रामअवतार ने 200 रुपये सहर्ष निकाल कर दिए। तो सिपाही ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि हम 500 रुपये से कम नहीं लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामअवतार निराश होकर घर लौट गये। बाद में एसओ सूबेदार यादव ने कहा कि सिपाही ने यदि ऐसा किया है, तो गलत है। शिकायतकर्ता को एक रुपये भी नहीं देना है। सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। हम लोग उसका पालन करेंगे। उधर एसपी ने कहा कि मामले में एसओ से रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed