{"_id":"6373dc59dedddb41a71d8df5","slug":"if-the-purchase-is-not-done-in-48-hours-then-the-center-in-charge-will-measure-ambedkar-nagar-news-lko657335221","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे में न हुई खरीद तो नपेंगे केंद्र प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे में न हुई खरीद तो नपेंगे केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिन क्रय केंद्रों पर अब तक एक भी छटांक धान की खरीद नहीं की गई है, वहां के केंद्र प्रभारी 48 घंटे के अंदर किसानों से बात कर खरीद करें। ऐसा न होने पर संबंधित केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यह निर्देश मंगलवार को एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने विभिन्न क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास बीज खरीद का बिल है, उनके सत्यापन के बाद प्राथमिकता के साथ खरीद की जाए।
धान खरीद में तेजी लाने के लिए एडीएम अशोक कुमार कनौजिया कटेहरी स्थित खाद्य विभाग की ओर से संचालित केंद्र पर पहुंचे। यहां सुचारु रूप से धान की खरीद चल रही थी। खाद्य निरीक्षक श्वेता सिंह मौजूद मिलीं। संबंधित सेंटर पर 17 किसानों का 488.40 क्विंटल धान खरीदा गया था।
विज्ञापन
उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो किसान बीज खरीद का पक्का बिल लेकर आते हैं, उनका हाइब्रिड धान सुचारु रूप से खरीदा जाए। उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए। इसके अलावा उन्होंने आधा दर्जन क्रय केंद्रों का भी जायजा लिया।
बाद में एडीएम ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिन क्रय केंद्रों पर अब तक एक भी किसान का धान नहीं खरीदा गया है, वहां के केंद्र प्रभारी 48 घंटे के अंदर किसानों से बात कर उनकी उपज की खरीदारी करें। ऐसा न होने पर संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय के अनुसार जिले के अलग-अलग क्षेत्र मेें स्थापित 71 क्रय केंद्रों की तुलना में अब तक 35 क्रय केंद्र ऐसे हैं, जहां एक भी छटांक धान की खरीद नहीं हो सकी है। इसमें पीसीएफ के 30, यूपीएसएस के चार व मंडी समिति का एक केंद्र शामिल है।