फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If the budget is given then the construction of GGIC building will be accelerated

Ambedkar Nagar News: बजट मिले तो जीजीआईसी के भवन निर्माण में आए तेजी

Sun, 09 Feb 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 09 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
If the budget is given then the construction of GGIC building will be accelerated
शहर ​स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज। 
अंबेडकरनगर। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर के जर्जर भवन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके भूतल की छत का कार्य पूर्ण कर सुपर स्ट्रक्चर का काम किया जा रहा है, लेकिन बजट की कमी इसमें अड़ंगा बन रही है। दूसरी किस्त की डिमांड भेजे डेढ़ माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक धनराशि नहीं मिली है।
विज्ञापन

इस स्कूल भवन के लिए 496.16 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। जीजीआईसी के भवन निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 248.08 लाख रुपये आवंटित हुए थे। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल अयोध्या को नामित किया गया था, जो निर्माण में 205.86 लाख खर्च कर चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, भवन की मरम्मत कराने अथवा नए भवन का निर्माण कराने में जिम्मेदारों की ओर से बरती गई शिथिलता के कारण ही हर साल सुरक्षा कारणों से कॉलेज में छात्राओं की पंजीयन संख्या कम होती जा रही थी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर का भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था। इस जर्जर भवन को तोड़कर उसके स्थान पर नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया आठ महीने पहले शुरू की गई। पुराने भवन को ध्वस्त करने के बाद निर्माण कार्य 50 प्रतिशत पूरा हो गया है। जब तक भवन का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाएगा, तब तक छात्राओं की पढ़ाई का कार्य कटरिया याकूबपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में किया किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट के लिए भेजा गया है पत्र



राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन का 50 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। दूसरी किस्त के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। नए सत्र में बजट मिलने के बाद कार्य में तेजी आएगी। -गिरीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article