फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Identity card mandatory for stretchers

स्ट्रेचर के लिए पहचान पत्र की अनिवार्यता खत्म

Thu, 23 Jun 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Identity card mandatory for stretchers
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में स्ट्रेचर के संकट को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर ने मरीजों के लिए बड़ी राहत प्रदान की है। जिला अस्पताल में लंबे समय से स्ट्रेचर के लिए चली आ रही पहचान पत्र देने की अनिवार्यता को डीएम ने खत्म करने का निर्देश दिया है। खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने न सिर्फ जिला अस्पताल से जुड़े अधिकारियों को फटकार लगायी, बल्कि निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद मरीज को स्ट्रेचर उपलब्ध कराया जाए। यह भी कहा कि एंबुलेंस से जो मरीज आते हैं, उन्हें उस पर मौजूद स्ट्रेचर आदि से तत्परता के साथ भर्ती कराया जाए।
विज्ञापन

स्ट्रेचर की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। बीते दिन अमर उजाला में प्रकाशित खबर को डीएम सैमुअल पॉल एन ने गंभीरता से संज्ञान में लिया। सूत्रों के अनुसार डीएम ने न सिर्फ जिला अस्पताल के सीएमएस को फटकार लगायी, बल्कि तत्काल व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में स्ट्रेचर लेने के लिए मरीजों या तीमारदारों को पहले पहचान पत्र देने की अनिवार्यता को लेकर डीएम ने नाराजगी जतायी। कहा कि भविष्य में किसी भी गंभीर किस्म के मरीज व तीमारदार को स्ट्रेचर के लिए पहचान पत्र देने की बाध्यता से न जूझना पड़े। डीएम ने कहा कि जिला अस्पताल में जो भी स्ट्रेचर मौजूद हैं, उन्हें बेहतर हालत में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की फटकार का गुरुवार को जिला अस्पताल में असर भी दिखा। इमरजेंसी गेट पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होमगार्डों की निगरानी में चार स्ट्रेचर गेट पर खड़े मिले। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बगैर किसी पहचान पत्र आदि के ही स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया।

स्ट्रेचर बढ़ाने को निदेशालय को भेजा पत्र
जिला अस्पताल में 30 स्ट्रेचर की जरूरत है, 15 की उपलब्धता है। फिलहाल मरीजों को जरूरत पड़ने पर स्ट्रेचर की सुविधा दी जाती है। साथ ही एंबुलेंस कर्मियों को भी निर्देशित किया गया है कि यदि वह मरीज लेकर आते हैं तो वाहन में मौजूद स्ट्रेचर का प्रयोग करते हुए मरीज को भर्ती कराएं। स्ट्रेचर की संख्या बढ़ाने के लिए निदेशालय को पत्र लिखा गया है।
हर्षित गुप्त, प्रबंधक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed