{"_id":"65e72f00a3812fd4e8020987","slug":"identification-of-the-girl-poses-a-big-challenge-for-the-police-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-111907-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवती की पहचान पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवती की पहचान पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विवाहिता की हत्या कर शव बोरे में भर नेशनल हाईवे के किनारे फेंकने की घटना में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। आसपास के जनपदों की पुलिस टीम से संपर्क साधने के साथ ही आर्केस्ट्रा व अन्य तरह के कार्यक्रम करने वाले लोगों से भी पुलिस जानकारी हासिल करने में जुटी है।
एक दिन पहले सोमवार सुबह बस्ती आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर शुकुल बाजार स्थित ओवरब्रिज के निकट एक बोरे में 25 वर्षीय युवती का शव मिला था। स्थानीय पुलिस टीम के साथ अधिकारियों ने भी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया था। स्थानीय लोगों के अनुसार युवती की कहीं अन्य जगह हत्या की गई। इसके बाद शव को बोरे में भरकर यहां फेंक दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
शव मिलने के दूसरे दिन तक पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवती की पहचान को लेकर बनी हुई है। जौनपुर, आजमगढ़, संतकबीरनगर, गोरखपुर, सुल्तानपुर व अयोध्या आदि जनपदों की पुलिस टीम से संपर्क साधा गया है। यह जानने की कोशिश की गई कि उनके क्षेत्र की कोई युवती नदारद तो नहीं है। ऐसी युवतियों की फोटो मंगाकर छानबीन की गई। इसके अलावा पुलिस टीम ऑर्केस्ट्रा पार्टी व अन्य कार्यक्रमों में शामिल रहने वाली युवतियों के बारे में भी जानकारी हासिल करा रही है। इन सबके अलावा फोरेंसिक टीम, स्वॉट टीम तथा इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्य एकत्र करने से जुड़ी टीमों के अलावा पुलिस की अन्य टीम भी घटना के खुलासे में जुटी है।
विज्ञापन
एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे ही कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।