फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   I will be a participant in everyone's happiness and sorrow: Sadhu

सभी के सुख-दुख में रहूंगा भागीदार : साधू

Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
I will be a participant in everyone's happiness and sorrow: Sadhu
अंबेडकरनगर। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा का रविवार को उनके गांव भसड़ा में जोरदार स्वागत किया गया। भव्य स्वागत से गदगद साधू ने कहा कि मैं सभी के सुख-दुख में बराबर का भागीदार रहूंगा।
विज्ञापन

टांडा तहसील अंतर्गत भसड़ा गांव जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर साधू वर्मा की जीत के बाद से गहमागहमी का केंद्र बन गया है। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मिली जीत के लिए साधू को बधाई देने वालों का रविवार को सुबह से ही गांव में तांता लग गया। किसी ने फूल मालाओं से तो किसी ने बुके देकर अध्यक्ष बनने की बधाई दी। दिन भर मिठाई वितरण का सिलसिला चलता रहा। कई बार माहौल भावुक भी हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत सभी की शुभकामनाओं का परिणाम है। मैं इसे कभी भूल नहीं पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed