फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   hyderabad incident's reaction

हैदराबाद एनकाउंटर का जगह जगह हुआ स्वागत

Fri, 06 Dec 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
hyderabad incident's reaction
अंबेडकरनगर। पुलिस की गिरफ्त से भाग रहे हैदराबाद कांड के चारों आरोपियों के एनकाउंटर पर खुशी जताते हुए अकबरपुर के एक कपड़ा व्यवसायी ने हैदराबाद पुलिस कमिश्नर के नाम 21 हजार रुपये का चेक भेजा है। इसके अलावा भी इस एनकाउंटर को लेकर जिलेभर में लोगों ने अपनी राय व्यक्त की। ज्यादातर का कहना है कि इसी तरह की कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जैसे ही हैदराबाद कांड के चारों आरोपियों के एनकाउंटर की खबर मिली तो लोगों ने इसे बिल्कुल सही कदम बताया। पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों के साथ ऐसा ही होना चाहिए था।
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर नगर के इल्तिफातगंज रोड के कपड़ा व्यवसायी गुरुचरण ने पुलिस कमिशनर हैदराबाद के नाम से 21 हजार रुपये का चेक भेजते हुए खुशी का इजहार किया। कहा कि जो भी किया गया है वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय प्रकाश, इंद्रजीत, रवि व दिलीप ने कहा कि जब तक इस प्रकार के कड़े कदम नहीं उठाए जाएंगे तब तक ऐसे जघन्य अपराधों पर अंकुश नहीं लग सकेगा।
अकबरपुर नगर के गांधीनगर स्थित संकेत संस्थान के प्रबंधक राजेंद्र, शिक्षक नदीम, चंद्रभान, संजय व छात्राओं ने भी खुशी का इजहार किया--ज्योति सिंह, संजना, निशा, अर्चना, पुष्पा, कंचन, सना खान, अंजू, बबिता ने कहा कि पुलिस ने बिल्कुल सही कदम उठाया है। यदि इसी प्रकार से निर्भया कांड के आरोपियों को सजा दी गई होती तो शायद हैदराबाद कांड न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed