फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Husband commits suicide as soon as dowry harassment case was registered

Ambedkar Nagar News: दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज होते ही पति ने की खुदकुशी

Sat, 07 Dec 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide as soon as dowry harassment case was registered
अखिलेश सिंह की फाइल फोटो।
अंबेडकरनगर। पत्नी द्वारा दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद युवक का शव उसके गांव के कुछ दूर आगे शुक्रवार सुबह पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज उत्पीड़न का फर्जी केस दर्ज कराने और पुलिस द्वारा उत्पीड़न करने से तंग आकर युवक ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

जलालपुर के फरीदपुर कोड़रा गांव निवासी अखिलेश सिंह (21) का शव बगल स्थित गांव बरौना में पेड़ से फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के खिलाफ उसकी पत्नी रेखा ने जलालपुर कोतवाली में पांच दिसंबर को दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया के सूखीपुर निवासी रेखा का विवाह छह माह पहले अखिलेश से हुआ था। केस में कहा गया कि दहेज की मांग को लेकर पति के अलावा ससुर संग्राम व पति के दो भाई शैलेश व अवधेश प्रताड़ित करने लगे। मार पीटकर रेखा को घर से निकाल दिए। परिजनों ने कहा कि इसी मामले में पुलिस अखिलेश को गिरफ्तार करने के लिए खोज रही थी। इससे वह काफी तनाव में था। कोतवाल संतोष ने कहा कि पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप सही नहीं हैं। पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या की है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया को लेकर था विवाद :अखिलेश सिंह यादव के चाचा ठाकुर प्रसाद यादव ने कई आरोप लगाए हैं। कहा कि दहेज उत्पीड़न जैसी बात नहीं है। अखिलेश की पत्नी अपनी बहन को बुलाकर सोशल मीडिया से कमाई के लिए रील बनाना चाहती थी। इसे लेकर ही विवाद था। इसी से नाराज होकर वह सारा सामान लेकर मायके चली गई। इसके बाद केस दर्ज करा दिया। अखिलेश उसे मनाने के लिए ससुराल गया था। एक सिपाही ने भी खूब परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति समेत दो पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

बसखारी (अंबेडकरनगर)। नवविवाहिता ने पति व एक रिश्तेदार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। बसखारी के दौलतपुर महमूदपुर निवासिनी गुड़िया ने बताया कि अवनीश निवासी लोहरा अतरौलिया जिला आजमगढ़ ने बीते 15 जून को एक व्यक्ति की मध्यस्थता में उससे शादी की। लगभग चार माह तक वह मायके में रही। बाद में पति उसे लेकर अपने घर लोहरा पहुंचा। वहां ससुरालियों ने विरोध करते हुए उसे घर में रखने से इन्कार कर दिया। ऐसे में अवनीश किराए पर रहने लगा। बाद में वह उसे मायके छोड़कर कमाने के नाम पर बाहर चला गया। आरोप है कि कुछ दिन बाद उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया। बाद में पता चला कि अवनीश किसी युवती को लेकर फरार हो गया है। गुड़िया ने दहेज उत्पीड़न करने व दूसरा विवाह कर लेने की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article