फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hurt by mother's scolding, son consumed poisonous substance, death

Ambedkar Nagar News: मां की डांट से आहत बेटे ने पी लिया विषाक्त पदार्थ, मौत

Wed, 20 May 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hurt by mother's scolding, son consumed poisonous substance, death
सद्दरपुर। बेवाना क्षेत्र में मां की डांट से आहत युवक नेहाल ने विषाक्त पदार्थ पी लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेवाना के बनवा बहलोलपुर निवासी नेहाल खान (18) बुधवार को अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी मां रुखसाना ने उन्हें डांट दिया। इसके बाद नेहाल सीधे कमरे में गया और विषाक्त पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब वह बाहर निकला तो उसे उल्टियां आ रही थीं। यह देख परिजन आनन फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता असलम खान का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed