फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Humidity increased due to the play of hide and seek between clouds and sunshine, mercury rose

Ambedkar Nagar News: बादल-धूप की आंख मिचौली से बढ़ी उमस, चढ़ा पारा

Sat, 21 Jun 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Humidity increased due to the play of hide and seek between clouds and sunshine, mercury rose
शनिवार सुबह 10 बजे अकबरपुर में आसमान में छाए बादल। संवाद
अंबेडकरनगर। मौसम का मिजाज शनिवार को लगातार बदलता रहा। शुक्रवार देर रात हुई हल्की बारिश के बाद शनिवार तड़के लगभग चार बजे फिर वर्षा हुई। इसके बाद भी बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। सुबह के समय चारों ओर काली घटाएं छाई रहीं, जिससे मौसम में ठंडा रहा। वहीं दोपहर होते-होते बादल छंट गए और धूप निकल आई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तक हल्की हवा और बदली के कारण मौसम सुहावना बना रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तेज धूप निकलने के कारण उमस बनी रही। किसान अब भी अच्छी बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। खरीफ सीजन के लिए अनुकूल वर्षा न होने से बोवाई में देरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन



क्षेत्रवार मौसम का हाल


विद्युतनगर में सुबह पांच बजे हल्की बारिश हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में मौसम ठंडा बना रहा। बादल छाए रहे, जिससे गर्मी में राहत मिली। भीटी क्षेत्र में दिन भर धूप का असर रहा, जिससे उमस बनी रही। आलापुर में मौसम ठंडा रहा। स्थानीय किसान लगातार अच्छी बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि खरीफ की बोआई शुरू की जा सके। कटेहरी क्षेत्र में भी मौसम ठंडा बना रहा, बादल छाए रहे लेकिन वर्षा नहीं हुई। जलालपुर में सुबह आठ से नौ बजे के बीच मौसम ठंडा रहा और बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद आसमान साफ हो गया। बसखारी क्षेत्र में दिन भर मौसम पूरी तरह साफ रहा, धूप तेज होने से तापमान में वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed