{"_id":"6431b401b5a7e2491b04a810","slug":"how-will-corona-be-curbed-without-vaccine-ambedkar-nagar-news-c-13-1-172949-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिना वैक्सीन कैसे लगेगा कोरोना पर अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिना वैक्सीन कैसे लगेगा कोरोना पर अंकुश
Sun, 09 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन बस और रेलवे स्टेशन पर हुई सिर्फ 35 लोगों की जांच संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच जिले में वैक्सीन का टोटा है। ऐसे समय में जब कोरोना फिर से पांव पसार रहा है तब वैक्सीन उपलब्धता की तरफ ध्यान ही नहीं दिया जा रहा। हालांकि शनिवार से स्वास्थ्य महकमे ने अकबरपुर बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच शुरू की। दोनों जगहों पर सिर्फ 35 लोगों की जांच हुई। प्रशासन ने रविवार से जांच का दायरा और ज्यादा बढ़ाने का निर्णय लिया है। कुल डेढ़ हजार लोगों की प्रतिदिन जांच होगी।
बीते कुछ दिनों से देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस सक्रिय हुआ है। कोविड संक्रमण के प्रतिदिन बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने सख्त रुख अपनाया है। हालांकि इसके बाद भी जिले में कोविड वैक्सीन का संकट बना हुआ है। यह वैक्सीन 10 जनवरी को ही खत्म हो गई थी। अब जबकि कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है तब वैक्सीन की डिमांड नये सिरे से हो गई है। वैक्सीन कब उपलब्ध होगी अभी इसकी कोई जानकारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को नहीं।
इस बीच अकबरपुर नगर स्थित रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर शनिवार से यात्रियों की जांच शुरू करा दी गई। यूं तो जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज समेत सभी सीएचसी पर कोविड की जांच चल रही है। लेकिन वहां इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचते हैं। प्रशासन ने तय किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके चलते ही पहले दिन शुरू हुई जांच में अकबरपुर रेलवे व बस स्टेशन पर 15 नागरिकों की एंटीजन तथा 20 नागरिकों की आरटीपीसीआर जांच हुई। उधर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि 11 व 12 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी जलालपुर, भीटी, भियांव व टांडा में कोरोना पीड़ितों के इलाज को लेकर मॉक ड्रिल होगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इन्सेट
आज से डेढ़ हजार लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग ने अब रविवार से जांच का दायरा और ज्यादा बढ़ाने का निर्णय लिया है। दरअसल डीएम अविनाश सिंह ने विभाग को निर्देशित किया है कि कोविड से निपटने को लेकर किसी भी तरह की शिथिलता न बरती जाए। ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो। इसे देखते हुए शनिवार को सीएमओ डॉ श्रीकांत शर्मा ने बताया कि रविवार से एक हजार लोगों की आरटीपीसीआर व पांच सौ लोगों का एंटीजन टेस्ट होगा।
बरतें सभी जरूरी सावधानी
कोविड कमांड सेंटर प्रभारी व अपर सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सावधानी बरतें। कोरोना संकट के दौरान जो एहतियात बरत रहे थे उसी प्रकार से एक बार फिर से करें। कोरोना से पूरी तरह से जंग जीतने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के साथ ही समय समय पर हाथ को सैनिटाइज करते रहें।
बढ़ रहा जांच का दायरा
कोरोना का संक्रमण न होने देने के लिए सभी तैयारियां यहां चल रही हैं। जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अस्पतालों में बेड पहले से आरक्षित हैं। ऑक्सीजन व अन्य संसाधनों की भी पर्याप्त उपलब्धता है। -डॉ. सदानंद गुप्ता, एडीएम