फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   How to improve supply, only one posted relative to three engineers

कैसे सुधरे आपूर्ति, तीन अभियंताओं के सापेक्ष सिर्फ एक तैनात

Wed, 30 Jun 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
How to improve supply, only one posted relative to three engineers
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर विद्युत आपूर्ति सुधरे तो आखिर कैसे। तीन अवर अभियंताओं पद के सापेक्ष यहां इन दिनों सिर्फ एक अवर अभियंता की तैनाती है। नतीजा यह है कि दो विद्युत उपकेंद्रों का जिम्मा एक जेई के हवाले होने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। अवर अभियंता तकनीकी का पद भी खाली होने से आकस्मिक जरूरत में लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय पर ही दो बड़े उपकेंद्रों का जिम्मा एक जेई के हवाले किए जाने को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति मुख्य रूप से दो विद्युत उपकेंद्रों टाउन व मरैला से होती है। नियमत: प्रत्येक उपकेंद्र पर एक अवर अभियंता की तैनाती ही रहती है, लेकिन इन दिनों जिला मुख्यालय वाले अकबरपुर नगर में अवर अभियंता के दो पद खाली चल रहे हैं। टाउन उपकेंद्र पर तैनात अभियंता रमेश का बीते दिनों गैर जनपद स्थानांतरण हो गया। ऐसे में 1 जून के बाद से इस उपकेंद्र का जिम्मा भी मरैला उपकेंद्र के अवर अभियंता रामजनम के जिम्मे कर दिया गया। उम्मीद थी कि अगले कुछ दिनों में टाउन उपकेंद्र पर नए अवर अभियंता की तैनाती कर दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लापरवाही का यह हाल तब है, जबकि टाउन उपकेंद्र से ही डीएम आवास, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जनपद न्यायालय समेत कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय व आवासीय परिसर जुड़े हुए हैं। नगर के तमाम बैंक, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन को भी विद्युत आपूर्ति टाउन फीडर से ही होती है। इसके बाद भी अधिकारियों को इस उपकेंद्र पर एक माह बाद तक नए जेई की तैनाती करने की सुध नहीं रही।
विज्ञापन

नतीजा यह है कि एक मात्र जेई के जिम्मे जिला मुख्यालय को आपूर्ति करने वाले दोनों बड़े विद्युत उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। दोनों उपकेंद्र के अलग अलग क्षेत्रों में एक साथ गड़बड़ी होने पर जेई का दोनों जगह पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा। नतीजा यह है कि अक्सर लापरवाही के चलते विद्युत आपूर्ति में गड़बड़ी दूर करने के काम में विलंब हो रहा है। दोनों उपकेंद्रों का जिम्मा होने का हवाला देकर अवर अभियंता रामजनम द्वारा भी मनमानी बरतने की शिकायत कई उपभोक्ताओं ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया कि वे अक्सर गड़बड़ी वाले स्थानों पर पहुंचने की बजाए उसे दूर करने का जिम्मा कर्मचारियों पर सौंपकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं। इसका भी खामियाजा शहरी उपभोक्ताओं को बड़े पैमाने पर भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर अवर अभियंता तकनीकी का पद भी खाली चल रहा है। यह पद अधिशाषी अभियंता के साथ संबद्ध है। इस पद पर यदि अभियंता की तैनाती रहे तो शहर में कई जगह एक साथ गड़बड़ी होने पर संबंधित अभियंता की भी सेवाएं ली जा सकती थी। हालांकि यह पद लंबे समय से खाली पड़े रहने से भी सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर गतिरोध उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed