{"_id":"57d6f2514f1c1b193bd47ab4","slug":"houses-collapsed-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चा मकान ढहा, दबकर पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चा मकान ढहा, दबकर पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती छप्पर गिरने से घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदापुर गांव में सोमवार भोर में तेज बारिश के बीच कच्चा घर ढहने से उसके नीचे सो रही एक वृद्धा समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया जहां से वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चंदापुर गांव निवासी सच्चिदानंद का छप्परनुमा घर है। प्रतिदिन की तरह परिवार के सदस्य छप्पर के नीचे जबकि सच्चिदानंद घर के बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार भोर में तेज बारिश के बीच अचानक छप्परनुमा घर ढह गया। गुहार पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। आनन-फानन में मलवा हटाने का कार्य प्रारंभ हो गया। जब तक पूरा मलवा हटता, तब तक उसके नीचे दबी शकुंतला (45) पत्नी सच्चिदानंद, शिवकुमारी (85) पत्नी रामरक्षा पांडेय, संतोष (35) पुत्र छोटेलाल, गिरीश (18) पुत्र सच्चिदानंद, गिरिजेश (23) पुत्र सच्चिदानंद गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन
सभी घायलों को आनन-फानन में सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए शिवकुमारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। उधर, जानकारी होने पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीएम भीटी रमापति ने बताया कि क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन