फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   house wall collapses

Ambedkar Nagar News: मकान की दीवार गिरी, महिला की मौत, बहू व पौत्र घायल

Sun, 20 Aug 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
house wall collapses
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर क्षेत्र के बेहजादपुर गांव में शनिवार रात एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। उसके मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की जान चली गई और बहू व पौत्र घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में भर्ती कराया गया। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

यह हादसा बेहजादपुर निवासी रामआसरे के घर में शनिवार रात करीब नौ बजे हुआ। परिवार के लोग खाना खाकर लेट गए थे। राम आसरे की पत्नी अवधराजी देवी(72), बहू रेनू (35), पौत्र अक्षत (12) के बिस्तर के पास की कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गयी। दीवार के साथ उस पर रखा गया टीनशेड भी गिर गया। तीनों लोग दीवार के मलबे में दब गए।
विज्ञापन

इस हादसे से अन्य परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर तीन लोगों को बाहर निकला लेकिन तब तक अवधराजी ने दम तोड़ दिया। रेनू और अक्षत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने नगपुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन के बाद अवधराजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार भियांव हुबराज ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पूर्व विधायक सुभाष राय ने गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed