फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hospitals will be built in Medwa Raghuvanshi and the entire court.

Ambedkar Nagar News: मेड़वा रघुवंशी और पूरे दरबार में बनेंगे अस्पताल

Wed, 26 Nov 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 26 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hospitals will be built in Medwa Raghuvanshi and the entire court.
अंबेडकरनगर। भीटी क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए मेड़वा रघुवंशी व पूरे दरबार में दो नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी शासन से मिल गई है। इससे लोगों को अब इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। करीब 40 हजार आबादी को पीएचसी बनने के बाद स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में भीटी एकमात्र ऐसी तहसील रही है, जहां अब तक कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद नहीं था। यहां के लगभग 147 गांवों के लोग उपचार के लिए केवल एक सीएचसी पर निर्भर थे। भीटी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति भी चुनौतियां पैदा करती है, क्योंकि यह सुल्तानपुर और अयोध्या की सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है। ऐसे में आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं, जिससे भीड़ बढ़ने के साथ सुविधाओं की कमी महसूस की जाती थी। भीटी क्षेत्र के मेड़वा रघुवंशी व पूरे दरबार गांव में पीएचसी स्थापित करने का प्रस्ताव एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय द्वारा शासन को भेजा गया था। शासन ने न केवल प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है, बल्कि 5.92 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। इससे जल्द ही दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नए पीएचसी खुलने से क्षेत्र के हजारों लोगों को समय पर और नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। गर्भवती महिलाओं, आपातकालीन मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को इसका सबसे बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी निर्माण की स्वीकृति मिली
दोनों पीएचसी के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। दोनों के लिए अलग-अलग 2.96 करोड़ रुपये मिले हैं। हालांकि अभी कोई कार्यदायी संस्था नामित नहीं हुई है। कार्यदायी संस्था के आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
- डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed