फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hospital

जिला अस्पताल में तीमारदारों के लिए बढ़ी सुविधा, लगाई गईं बेंच

Tue, 10 Nov 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए राहत की खबर है। मरीजों का हालचाल लेने के लिए आने वालों व तीमारदारों को बैठने में किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक वार्ड के सामने 10 स्टील बेंच मंगलवार को स्थापित की गईं। साथ ही सफाई के लिए अस्पताल परिसर में एक दर्जन डस्टबिन भी रखी गईं। तीमारदारों के लिए बढ़ी सुविधाओं की तीमारदारों ने बढ्ऱ-चढ़कर सराहना की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला अस्पताल में सामान्य वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के बैठने की किसी प्रकार की समुचित व्यवस्था नहीं थी। इससे तीमारदार या तो बेड पर ही बैठते थे या फिर उन्हें बैठने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ता था। तीमारदारों द्वारा लगातार बैठने की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग कर रहे थे। इस बीच तीमारदारों की मांग को देखते हुए मंगलवार को अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को पांच वार्ड के सामने 10 स्टील बेंच की स्थापना की गई।
विज्ञापन

इससे मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे तीमारदारों को बड़ी राहत मिली। तीमारदार रोधश्याम व जगन्नाथ ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन को बहुत पहले ही कर देनी चाहिए थे। वार्ड के सामने बेंच की स्थापना करने से अब बैठने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। तीमारदार शिवानी व उर्मिला ने कहा कि इससे पहले भी वह जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने आ चुकी हैं। यहां कुछ देर बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब बेंच की स्थापना से कुछ देर बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं मंगलवार को ही अस्पताल परिसर में उचित सफाई के लिए जगह-जगह एक दर्जन प्लास्टिक की डस्टबिन भी रखी गईं। साथ ही सफाई कर्मियों को विशेष सफाई का निर्देश जिम्मेदारों ने दिया, वहीं मरीजों व उनके तीमारदारों से आह्वान किया कि परिसर को साफ रखने के लिए अस्पताल प्रशासन का सहयोग करें। उधर सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मरीजों व उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आगे और भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed