{"_id":"5f1715448ebc3e63e125efce","slug":"hospital-ambedkar-nagar-news-lko5318092181","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 की हुई थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रतिदिन की तरह मंगलवार को जिला अस्पताल में 37 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। इस जांच में सभी नागरिकों के शरीर का तापमान सामान्य पाया गया। चिकित्सक डॉ. योगेश वर्मा व डॉ. डीपी वर्मा की टीम ने नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
डॉ. डीपी वर्मा ने नागरिकों से सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि कोरोना संक्रमण इन दिनों तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि नागरिकों को एक दूसरे शारीरिक दूरी बनाकर रहना चाहिए। इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा।
साथ ही बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करने व समय समय पर साबुन से हाथ धुलने या फिर सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि जागरूकता और एहतियात ही कोरोना से बचाव में अहम है। सभी नागरिकों को इस पर गंभीरता से अमल करना चाहिए।