फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hope of strong democracy seen in hijab and veil

Ambedkar Nagar News: हिजाब व घूंघट में दिखी मजबूत लोकतंत्र की उम्मीद

Thu, 11 May 2023 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hope of strong democracy seen in hijab and veil
अंबेडकरनगर। हिजाब व घूंघट में सशक्त लोकतंत्र की आस बृहस्पतिवार को मतदान केंद्रों पर दिखी। शहर की सरकार बनाने में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। सज संवरकर महिलाओं व युवतियों ने संबंधित बूथों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। ज्यादातर घरों की दहलीज में ही परिवार की जिम्मेदारियां निभाने वाली महिलाएं शहर की सरकार बनाने के लिए घर से बाहर निकलीं और गर्मी की परवाह न करते हुए बूथों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


सास व बहू न साथ किया मतदान
हमने तो वोट डाल लिया, आप लोग भी जल्दी से अपने मताधिकार का प्रयोग करे लें। यह अपील बृहस्पतिवार को नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के मतदान केंद्र गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मतदान कर बाहर निकलीं तीन महिलाओं ने की। अनीता, रेखा व सीता सोनी एक ही परिवार की सदस्य हैं। एक साथ संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। बाहर निकलकर कहा कि हमने लोकतंत्र की मजबूती व नगर की सरकार बनाने में भागीदारी कर ली है।
विज्ञापन


नकाब में महिलाओं का दिखा जज्बा
लोकतंत्र की मजबूती के लिए नकाब में महिलाओं में बढ़-चढ़कर उत्साह दिखाया। अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़ी महिलाओं ने बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। मताधिकार का प्रयोग कर खुशी का इजहार करते हुए महिलाओं ने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ देश के प्रति जिम्मेदारी को भी बखूबी निभा रहे हैं। अन्य महिलाओं से आह्वान भी किया कि एक अच्छे नागरिक होने के नाते मतदान करने के लिए घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed