फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Honorarium of 205 Anganwadi workers stopped due to negligence

Ambedkar Nagar News: लापरवाही पर 205 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका

Fri, 20 Jun 2025 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Honorarium of 205 Anganwadi workers stopped due to negligence
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पोषण ट्रैकर पर फेस प्रमाणीकरण के अभियान में लापरवाही बरतने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी जलालपुर शेषनाथ वर्मा ने 205 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन रोक दिया है। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार को अभियान की समीक्षा व क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान की गई।
विज्ञापन

पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से गर्भवती, धात्री और पंजीकृत लाभार्थियों की ई केवाईसी और फेस कैप्चर की प्रक्रिया 15 जून से 30 जून तक चल रही है। सरकार की योजनाओं को प्रभावी बनाने और पारदर्शिता के साथ पोषण किट वितरण सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विभाग ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सीडीपीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ब्लॉक के कई केंद्रों पर निर्धारित कार्य प्रगति पर नहीं पाया गया।
विज्ञापन

लाभार्थियों की आधार-आधारित ई केवाईसी व फेस कैप्चर का कार्य कई केंद्रों पर लंबित मिला, जिसे गंभीरता से लेते हुए कार्यकर्ताओं का वेतन रोका गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि लाभार्थियों के मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी और चेहरा पहचान प्रणाली के आधार पर ही ई केवाईसी मान्य होगी। उन्हें पोषण ट्रैकर एप के बेनिफिशियरी मॉड्यूल में स्वयं यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed