फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hockey Association in the girls category, Stadium team won in the boys category

Ambedkar Nagar News: बालिका वर्ग में हॉकी एसोसिएशन, बालक वर्ग में स्टेडियम की टीम विजेता

Fri, 07 Nov 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 07 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hockey Association in the girls category, Stadium team won in the boys category
हॉकी प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को प्रश​​स्तिपत्र देकर सम्मानित करते विधायक धर्मराज निष
अंबेडकरनगर। हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को देव इंद्रावती महिला महाविद्यालय कटेहरी में हॉकी एसोसिएशन के तत्वावधान में बालक व बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा व भाजपा विधायक धर्मराज निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में जिला हॉकी एसोसिएशन ने एकलव्य स्टेडियम टीम को 2–1 से हराकर फाइनल अपने नाम किया। वहीं, बालक वर्ग में स्टेडियम टीम ने हॉकी एसोसिएशन को 1–0 से पराजित कर खिताब जीता। खिलाड़ियों में शिवा, कृष्ण, जाहिद, अंकुर, अर्जुन और बालिका वर्ग में केकशा, श्रेया, सुषमा, अंशिका, नैन्सी और मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

विधायक धर्मराज निषाद ने जिला हॉकी संघ की नई टी-शर्ट का विमोचन किया। सभी खिलाड़ियों को यह टी-शर्ट वितरित की गई। खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या, जिला हॉकी संघ सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह, डॉ. एबी सिंह, आशाराम वर्मा, यशवंत सिंह, साधना श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित रहे।

हॉकी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करते विधायक धर्मराज निष

हॉकी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करते विधायक धर्मराज निष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed