{"_id":"d777a15ea44915939ac7222f8d66a391","slug":"hindu-groups-expressed-fury-in-jnu-matter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू मामले में हिंदू संगठनों ने जताया रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू मामले में हिंदू संगठनों ने जताया रोष
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार सुबह विभिन्न हिंदू संगठनों ने शहजादपुर के संघतिया से विरोध जुलूस निकाला। शहजादपुर चौक, फौव्वारा तिराहा, पुरानी तहसील तिराहा, बस स्टेशन से होते हुए जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बजरंग दल साकेत के विभाग संयोजक मनोज गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से जेएनयू में पाकिस्तान व आतंकी के समर्थन में नारे लगे, वह अत्यंत निंदनीय व चिंताजनक है। इसमें शामिल लोगों पर तत्काल देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर सभी की गिरफ्तारी तय की जाए। कहा कि कुछ राजनैतिक दल इसे लेकर रोटियां सेकने में लगे हैं।
विज्ञापन
ऐसे लोगों को देश से तनिक भी प्रेम नहीं है। बजरंग दल के जिला संयोजक बाबा रामशबद यादव ने कहा कि इस घृणित कार्य में जो भी शामिल हैं, उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर सभी को फांसी दी जाए।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी होगी। यह आने वाले समय के लिए अत्यंत हानिकारक है। देश के विरुद्ध एक बार फिर से कुछ लोगों ने आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। यदि इसे अभी से नहीं दबाया गया, तो आने वाले समय में बड़ी घटना हो सकती है।
बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। इस दौरान जितेंद्र कन्नौजिया, महेंद्र गौड़, राजीव मेहरोत्रा, दयाराम, विपिन वर्मा, पवन जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।