फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hindi should be mandatory in government and private offices

Ambedkar Nagar News: हिंदी को जनमत भाषा बनाने के लिए करें काम

Tue, 10 Jan 2023 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hindi should be mandatory in government and private offices
अंबेडकरनगर। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर मंगलवार को जिले के अलग-अलग जगहों पर गोष्ठी व कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिए जाने की संकल्पना को दोहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी भाषा को सरकारी व निजी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू करने की जरूरत है।
विज्ञापन

बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा भूले विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशांक मिश्र, विवेक तिवारी, हरिकेश व अमित कुमार ने हिंदी के विस्तार पर प्रकाश डाला। कहा कि हमें हिंदी की महत्ता को समझना होगा। यूनेस्को ने भी हिंदी को अपनी एक अधिकारिक भाषा बनाया है। हिंदी विभिन्न देशों के लोगों को जोड़ने का काम करती है।
विज्ञापन

कॉलेज में इस दौरान साहित्यिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी हुआ। इसमें छात्र छात्राओं ने ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जयशंकर प्रसाद व रामधारी सिंह दिनकर की टीम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन शिक्षण केंद्र कुटियवा में सचिव पुष्पा पाल के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन हुआ। रमाबाई डिग्री कॉलेज अकबरपुर सहित अन्य कॉलेजों में गोष्ठी का आयोजन कर हिंदी के विकास पर चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed