फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   High tension electricity wires will be removed from above 66 schools

Ambedkar Nagar News: 66 स्कूलों के ऊपर से हटेंगे हाईटेंशन बिजली के तार

Wed, 10 Sep 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 10 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
High tension electricity wires will be removed from above 66 schools
प्राथमिक विद्यालय रामपुर दुबे जलालपुर के ऊपर से गुजार बिजली का तार
अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के 66 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर या निकट से गुजरने वाली हाईटेंशन बिजली लाइनों को हटाया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिए गए इस फैसले के तहत 87 लाख रुपये की धनराशि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के खाते में भेज दी गई है। कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 1591 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जहां लगभग 1.42 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शासन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास और सुविधाओं हेतु प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। बावजूद इसके 66 ऐसे स्कूल चिह्नित किए गए हैं, जहां छात्र-छात्राएं हाईटेंशन तारों के साए में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर थे। पावर कॉरपोरेशन ने इन विद्यालयों से तारों की शिफ्टिंग के लिए 87 लाख रुपये का प्रस्ताव बेसिक शिक्षा विभाग को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद बजट ट्रांसफर कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्य की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। जौहरडीह निवासी राकेश, जलालपुर निवासी जावेद अंसारी, मालीपुर के राजकुमार तथा टांडा के दिनेश चौधरी सहित कई अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा विभाग व बिजली विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन



इन विद्यालयों के ऊपर से हटाए जाएंगे हाईटेंशन तार
प्राथमिक विद्यालय दुलहुपुर, रामगढ़, कंपोजिट विद्यालय बंदीपुर, प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर, नूरपुर कला, सकरावल, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा खुर्द, जाफरगंज, राबी बहाउद्दीनपुर, पसियापारा, मकोईया, तुरसमपुर, मिझौड़ा, दहेमा, मुस्तफाबाद, केवटाही, अर्जुनपुर, तिलकडंडा, नरियांव, कंपोजिट बहाउद्दीनपुर, बैजपुर, समहरिया सहित कुल 66 विद्यालयों से बिजली की लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शिफ्टिंग का कार्य होगा शुरू
विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तार हटाने का बजट प्राप्त हो गया है। बहुत जल्द शिफ्टिंग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
अनुभव कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed