{"_id":"60ca354f8ebc3e3321245261","slug":"high-speed-jeep-tramples-woman-death-ambedkar-nagar-news-lko5827131182","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार जीप ने महिला को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार जीप ने महिला को रौंदा, मौत
विज्ञापन
बसखारी। हंसवर थाना अन्तर्गत गणेशपुर गांव में बुधवार अपराह्न तेज रफ्तार जीप ने पैदल जा रही महिला को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अनियंत्रित वाहन बिजली के दो खंभों को क्षतिग्रस्त करता हुआ कुछ दूर जाकर रुक गया। चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, तो ग्रामीणों ने घेरकर उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस बीच सूचना मिलने पर हंसवर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण शव को देने से इंकार कर दिया। बाद में सीओ टांडा ने पहुंचकर समझाया बुझाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार अपराह्न गणेशपुर गांव निवासी करोरा देवी (36) गांव के निकट पैदल ही जा रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और दो विद्युत खंभों को क्षतिग्रस्त करता हुआ कुछ दूर जाकर रुक गया। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। इस बीच घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने वाहन में जमकर तोड़फोड़ की।
इस बीच जानकारी होते ही एसओ हंसवर प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को अभिरक्षा में ले लिया। उसकी पहचान रिंकू सिंह निवासी नवरहनी रामपुर थाना हंसवर के रूप में हुई। हालांकि वह मूल निवासी आजमगढ़ जनपद का है, लेकिन वह लंबे समय से गांव में ही अपने ननिहाल में रहा है। इस बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने शव देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
वे उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। कुछ देर बाद सीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर एसओ ने बताया कि चालक व वाहन को अभिरक्षा में ले लिया गया है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।