{"_id":"67b08bee5afb597cbf0853c1","slug":"high-school-children-took-english-exam-at-eight-centers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-129584-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हाईस्कूल के बच्चों ने आठ केंद्रों पर दी अंग्रेजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हाईस्कूल के बच्चों ने आठ केंद्रों पर दी अंग्रेजी की परीक्षा
Sat, 15 Feb 2025 08:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के आनापुर स्थित एसडी मदर इंटर नेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक।-
अंबेडकरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर शनिवार से शुरू हो गई है। सीबीएसई में हाईस्कूल में 4100 और इंटरमीडिएट में कुल 3500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा के लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल बर्धा भिठरा, एके पब्लिक स्कूल अकबरपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय अकबरपुर, रेडिएंट जलालपुर, डीएवी एकेडमी टांडा, एसडी मदर रामनगर, ग्रामर्षि एकेडमी गद्दीपुर और डॉलिम्स स्कूल टांडा एनटीपीसी को केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर शनिवार को हाईस्कूल के बच्चों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले बच्चों की सघन तलाशी ली गई। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी की निगरानी में बच्चों ने प्रश्न पत्र हल किया। रेडिएंट चिल्ड्रन सेंट्रल एकेडमी जलालपुर के प्रधानाचार्य व जिला कोऑर्डिनेटर एके शुक्ल ने बताया कि सभी केंद्रों पर सघन तलाशी के उपरांत ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया है। एसडी मदर इंटर नेशनल स्कूल अनापुर रामनगर के हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं से परीक्षा के बारे में बातचीत की तो उन्होंने प्रश्नपत्र आसान आने की बात कही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
फोटो-44
सभी प्रश्नों के दिए जवाब
छात्रा श्रेया तिवारी ने बताया कि जो कुछ पढ़ा था, सभी प्रश्न उसे से संबंधित आए थे। उत्तर देने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
-- -- -- -
फोटो-45
माॅडल पेपर से पूछे गए प्रश्न
छात्र मोहनिश प्रताप राव ने बताया कि परीक्षा के पहले 15 सालों के माॅडल पेपर हल किया था। जिसकी वजह से प्रश्न सरल लगे।
-- -- -- -- -- -- --
फोटो-46
उत्तर लिखने में नहीं हुई कोई समस्या
छात्रा स्वपनिल सिंह का कहना है कि बोर्ड परीक्षा के पूर्व विद्यालय में कराई गई तैयारी की वजह से बोर्ड परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर लिखने में कोई समस्या नहीं आई।
-- -- -- -- -- -
फोटो-47
समय से पहले हल कर लिया पेपर
छात्र वरुण पांडेय ने बताया कि पेपर आसान था। तैयारी भी करके आए थे। इसलिए समय से पहले हल कर लिए।